सुहवल। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगामी त्यौहारों को देखते हुए शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में आगामी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जमानिया सीओ राम बहादुर सिंह और निरीक्षक यादवेंद्र ने लोगों आपसी सौहार्द बनाकर त्यौहारों को मनाने की अपील की। सीओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक समाप्त होने पर सीओ ने थाने के मालखाने, आफिस, ,महिला आरक्षियों और पुरुष आरक्षियों के बैरक, परिसर सहित मेस का निरीक्षण किया। इस मौके पर जगदीश यादव, जितेंद्र, आलोक कुमार, पूनम सिंह, सुधाकर यादव, गौरव सोनकर, जयंत सिंह, रेवतीपुर ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन, शफीक खान, मनोज यादव, एकराम खान, श्यामविहारी पांडेय आदि उपस्थित रहे।