फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना आईडी लेकर ही सफाई कार्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी शिवमूर्ति रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने तैनाती ग्राम सभा में विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों की दीवार पर अपना नाम, मोबाइल नंबर सहित नेम प्लेट अंकित कराएं। अपना आईडी कार्ड लेकर ही सफाई कार्य करें। प्रत्येक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए अपने ग्रामसभा में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत 25-25 की संख्या में लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। तभी योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचेगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संजय कुमार, निर्मला, ऊषा, बेबी, देवंती, प्रभावती, सुनैना, मीना, पूनम, रिंकू देवी, जयप्रकाश, घूरा, दुर्गविजय, चंद्रिका, राधेश्याम, देवचंद्र, हरेंद्र, सुनील, रामजीत, रामप्रवेश, राजेश, शिवनारायण, रितेशचंद्र राय, प्रभाकर पांडेय, अंकिता सिंह, जयप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, रमेशचंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें