फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। यूसुफपुर स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के आगे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह में हुई। यूसुफपुर से शहबाजकुली स्टेशन की तरफ आउटर सिग्नल के आगे सोमवार की रात बलिया से वाराणसी की तरफ जा रही किसी ट्रेन से गिरकर एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई। मंगलवार की सुबह पड़ैनिया गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक नीले रंग की जींस पहने था। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई वस्त्र नहीं था, जिससे अनुमान लगाया जाता है कि गर्मी की वजह से युवक शर्ट निकालकर ट्रेन के गेट पर हवा खाने बैठा होगा। गेट से गिरकर उसकी मौत हो गई होगी। शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें