फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 57 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली, गूंजा भारत माता की जय...

विज्ञापन
जमानिया नगर में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लेकर चलते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की ओर से दूसरे दिन सोमवार को छह मंडलों में 57 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ ही भारत माता की जय का उद्घोष किया।भदौरा मंडल की तिरंगा यात्रा बाजार भ्रमण करते हुए गहमर के रामचबूतरा पर जाकर समाप्त हुई। इसका नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है। यात्रा में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बृजनंदन सिंह, अमित सिंह, अमित पांडेय आदि शामिल थे। सैदपुर पश्चिमी की तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, संतोष चौहान आदि थे। मुहम्मदाबाद देहात मंडल की तिरंगा यात्रा कुंडेसर चट्टी से शुरू होकर अष्ट शहीद पार्क पहुंची। वहां शहीदों का माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि युवा नेता पीयूष राय, आलोक शर्मा, प्यारेमोहन आदि थे। दिलदार नगर मंडल की तिरंगा यात्रा को वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह ने रवाना किया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बृजनंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि थे। बाराचवर प्रथम की तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, मनोज भारद्वाज, विजय नारायन आदि थे। जखनिया द्वितीय मंडल की तिरंगा यात्रा में दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय आदि शामिल थे। जमानिया मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बीके द्विवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सभासद रोहित शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह, आदि थीं। जखनिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर, प्रशांत, संजीव, अशोक आदि थे। जनपद ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष रजनीकांत राय और महामंत्री लल्लन सिंह ने जिले के सभी ईंट निर्माताओं से आग्रह किया है कि अपने भट्ठों पर 13 से 15 तक तिरंगा जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें