नगर निकाय चुनाव में जिले के सभी आठ निकायों में 56.1 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत सादात के मतदाता इस बार भी जिले में अव्वल रहे। यहां सबसे अधिक 70.72 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ ही इन सभी निकायों के 136 वार्डों के सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। मतदान को लेकर नगर पालिका परिषद गाजीपुर के मतदाताओं में रुचि नहीं दिखाई दी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह मतदान शुरू होने से शाम को संपन्न होने तक इसमें तेजी नहीं आ सकी। सुबह नौ बजे जहां इस निकाय क्षेत्र के 4.7 प्रतिशत लोगों ने मत दिया था वहीं जमानिया में 11.9, मुम्मदाबाद में 9.56, नगर पंचायत जंगीपुर में 12.9, दिलदारनगर 7.75, बहादुरगंज 12.62, सैदपुर 6.65 तथा सादात में 8.06 प्रतिशत ने मतदान किया था। इसी तरह दिन में 11 बजे गाजीपुर में 14.89, जमानिया 25.19, मुहम्मदाबाद 25.04, जंगीपुर 22.42, दिलदारनगर 25.73, बहादुरगंज 32.45, सैदपुर 24.51, सादात 21.73 तथा दिन में एक बजे गाजीपुर में 27.76, जमानिया 37.24, मुहम्मदाबाद 38.81, जंगीपुर 35.16, दिलदारनगर 35.79, बहादुरगंज 48.13, सैदपुर 39.14 एवं सादात में 35.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीन बजे गाजीपुर में 37.15, जमानिया में 48.47, मुहम्मदाबाद 49.69, जंगीपुर में 48.77, दिलदारनगर में 47.11, बहादुरगंज में 57.54, सैदपुर में 48.68, सादात में 49.05 तथा शाम पांच बजे नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 45.12, जमानिया में 53.67, मुहम्मदाबाद में 59.32 एवं नगर पंचायत जंगीपुर में 62.39, दिलदारनगर 55.04, बहादुरंगज 63.57, सैदपुर 64.51 तथा सादात में 60.34 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान संपन्न होने पर गाजीपुर में 47.6, जमानिया में 56.28, मुहम्मदाबाद 62.07, जंगीपुर 67.03, दिलदारनगर 57.19, बहादुरगंज 64.61 एवं सैदपुर में 64.91 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।