मौधा। सैदपुर नगर के पक्का घाट स्थित मारवाड़ी समुदाय की आराध्या दादी मां राणी सती के मंदिर का 53 वां स्थापना समारोह मंगलवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्त सीताराम तुलस्यान ने दादी रणी सती मां के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सैदपुर नगर के प्रमुख उद्यमी एवं निर्माण समिति के प्रमुख प्रदीप तुलस्यान और अरविंद तुलस्यान ने नगर में मारवाड़ी समुदाय के उपलब्धियों और मंदिर के स्थापना और उसके निर्माण पर की चर्चा की। गाजीपुर और वाराणसी श्याम बाल मंडल के कलाकारों ने भावपूर्ण भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। महिला मंडल में परंपरागत मारवाड़ी गीतों और नृत्यों की सहज प्रस्तुति भी संपन्न की गई। इस मौके पर पवन तुलस्यान, नवीन अग्रवाल, अवध बिहारी मित्तल, अवनीश झुनझुन वाला, अमित पोद्दार, रजनीश मारवाड़ी, मोंटी मित्तल, अविनाश मित्तल, मंगल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल लोहिया, हर्ष अग्रवाल, शिवचरन जायसवाल, गुरुप्रसाद अग्रवाल, अशोक मधेशिया, रमेश यादव, विनय यादव, गणेश गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, हीरा यादव, अंशु जैन, नारायण कोठारी, कुमकुम जैन, सार्थक ,डॉ. अनुपम श्रीमाली, नीता अग्रवाल, ज्योति धवन, सीमा अग्रवाल, रजनी , लाभचंद, कंचन लाभ जैन, पार्थ आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।