गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दोनों पाली में सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में 535 एवं दूसरी पाली में 158 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरु है। इसमें जिले के 3458 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। तीसरे दिन पहली पाली में सेकेंड्री के छात्रों की परीक्षा में 1805 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 1270 उपस्थित हुए जबकि 535 उपस्थित नहीं थे। इसी तरह दूसरी पाली में सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फाजिल के 1647 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 158 ने परीक्षा नहीं दी जबकि शेष 1489 उपस्थित थे।
सीनियर सेकेंड्री में 496 में 432 उपस्थित एवं 64 परीक्षा में नहीं शामिल हुए। कामिल में 850 में 780 उपस्थित एवं शेष 70 अनुपस्थित थे। इसी तरह फाजिल में 301 में 277 उपस्थित एवं 24 अनुपस्थित थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सचिदानंद तिवारी ने बताया कि दोनों पाली में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सकुशल एवं सुचारू होते पाई।