फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप खनिज नियमावली के संशोधन के निर्णय की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। जनपद ईंट निर्माता समिति की बैठक बिरनो में सदानंद यादव के कटरे में रविवार को हुई। इस मौके पर महामंत्री लल्लन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से उ.प्र. उप खनिज नियमावली के संशोधन का निर्णय लिया है। इसमें ईंट मिट्टी की रायल्टी दर शून्य किए जाने तथा उसके स्थान पर विनिमय शुल्क लगाए जाने का प्रावधान किया जा सकता है। कहा कि यह एक सराहनीय निर्णय है अगर सब कुछ ठीक रहा तो खनन संबंधी की समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज काफी मेहनत करने के बाद भी हमें मुनाफा नही हो रहा है। बताया गया कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। इस बार शुल्क की राशि करीब बीस प्रतिशत कम है। अध्यक्षता विनोद चौहान तथा संचालन संजय सिंह ने किया। इस मौके पर घूरा सिंह, बृजलाल राय, मुन्ना यादव, श्यामनारायण सिंह, दिवाकर पांडेय, रामबचन यादव, रनधीर राय, आसिफ अली, गोपाल राय, अशोक यादव, पवन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें