गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन जारी है। शुक्रवार को सभी पांच केंद्रों पर करीब सवा लाख कापियों का मूल्यांकन किया गया। अब तक करीब साढ़े छह लाख कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन पिछले कई दिनों से जारी है। सभी पांच केंद्रों पर आज एक लाख 21 हजार 436 कापियां जांची गई। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर आज 18 हजार 324 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 23 हजार 152, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 22 हजार 167, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 32 हजार 240 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कालेज में 25 हजार 553 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। इस तरह से अब तक सभी पांच केंद्रों पर साढ़े लाख से अधिक कापियां जांची जा चुकी है।