गाजीपुर। शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में नए सत्र में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसकी आखिरी तारीख 28 मार्च निर्धारित की गई है। 29 अप्रैल को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित होगा। आवेदनपत्र भरकर उसके साथ जाति और निवास की प्रमाणित छाया प्रतियां जलगाना जरूरी होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2019 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को हिंदी, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान, एकाउंटेंसी, सचिवीय पद्धति व प्रारंभिक गणित के साथ टंकण, आशुलिपि एवं कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर जिला सेवायोजन कार्यालय प्रकाश नगर से प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है।