मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील सभागार में कॉमन सर्विस केंद्र के जनसेवा केंद्र संचालकों का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज समाधान योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहसील में सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी कॉमन सर्विस केंद्र के माध्यम से सरचार्ज समाधान योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। सभी लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा बिजली बिल का भी भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड भी 30 रुपये भुगतान कर बनवाया जा सकता है। इसके अलावा कोई चार्ज नहीं देना है। इस मौके पर दिलीप कुमार गुप्ता, शशिकांत तिवारी, राजू सिंह यादव, नीरज गुप्ता, सनंदन उपाध्याय, चंद्रहंस पाल, नितेश कुमार, सदरे आलम, विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश आदि उपस्थित थे।