फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव का मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके लिए शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर कुल 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। देर शाम तक प्रत्याशी जनसंपर्क करते रहे। रविवार को होने वाले मतदान में अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह यादव, विकास कुमार राय, अमित कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष पद के लिए चंदन कुमार, सतीश कुमार तथा महामंत्री पद के लिए जसवंत सिंह, आशुतोष कुमार, बृजेश यादव के भाग्य का फैसला होगा। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए शुभम गुप्ता, राहुल कुमार यादव, तौहीद आलम, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अनिकेत गुप्ता, संदीप पासवान की किस्मत का फैसला 3114 छात्र मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। विज्ञान संकाय पद के लिए एक मात्र रोहित पांडेय की ओर से नामांकन करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके बाद दो बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। फिर परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया कि मतगणना में स्वयं प्रत्याशी या उनके द्वारा नामित एजेंट मौजूद रहेंगे। एजेंट बनाने के लिए परिचयपत्र और फीस रसीद की मूल कॉपी लाना अनिवार्य है। मतगणना स्थल पर मोबाइल लाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें