औड़िहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 दिसंबर को गाजीपुर में आयोजित सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सैदपुर नगर के ज्ञान भारती स्कूल परिसर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य वक्ता सुनील सिंह ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिले की करोड़ों की कई परियोजनाओं क़ा शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास का वादा पूरा किया है। अपने तीसरी बार के आगमन पर भी वह जिले को राजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट, मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सौगात देंगे। उन्होंने कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता सचिदानंद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, ओंकार मिश्र, अविनाश चंद्र बरनवाल, बसंत सेठ, हरिनाथ सोनकर, ओमप्रकाश पांडेय, विकास बरनवाल, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता मीरा श्रीवास्तव, र्पू्व चेयरमैन शीला सोनकर, पूनम मौर्या, बबलू सोनकर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र पाठक एवं संचालन राधेश्याम मोदनवाल ने किया।