नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में साईं बाबा मंदिर परिसर में नंदगंज बुद्धिजीवी मंच की बैठक रविवार को हुई। इसमें गाजीपुर से चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को अप एवं डाउन में नंदगंज स्टेशन पर एक मिनट रोकने तथा रेलवे स्टेशन निर्माण के अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेन का ठहराव होने पर क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलती। स्टेशन की आय में भी इजाफा होता। इस अवसर पर डॉ. गजाधर प्रसाद शर्मा, पूर्व एसडीएम अमीरचंद्र गुप्ता, विनय कुमार जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह, प्रमोद बरनवाल, गौरव जायसवाल, पवन गुप्ता, वेदप्रकाश पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, सुहेल शमीम, विवेक सिंह, डा. टीएन गुप्ता, मुन्ना सिंह प्रधान एवं नगीना यादव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधक मोती सिंह तथा संचालन विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।