फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अब निकालेंगे मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेल प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा समिति एवं अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से झींगुरपट्टी स्थित भगत सिंह पार्क में दिया जा रहा धरना शनिवार को 34वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से हमारी उपेक्षा की जा रही है। तय किया गया कि 5 नवंबर की शाम पांच बजे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सुखदेवपुर, फूलपुर, जमलापुर, चकफैज आदि का भ्रमण करते हुए फिर धरनास्थल पर समाप्त होगा। रेलवे के लिए जमीन अधिग्रहण में बाजार रेट या सर्किल रेट में जो अधिक हो उसका चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। कहा कि अंतिम दम तक अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर मोती प्रधान, चंद्रिका कुशवाहा, लीलावती देवी, वंशीधर तिवारी, रामवृक्ष, आदर्श यादव, अजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें