फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जनसभा सिरगिथा बाजार में हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री फूलचंद यादव ने कहा कि राजग सरकार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संप्रभुता, सांप्रदायिक सौहार्द को भी तहस-नहस करने की साजिश में लगी है। असहमति लोकतंत्र की आत्मा है, इसको हटा दिया जाए तो लोकतंत्र मर जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के पांच धन्नासेठ जनता की खूनपसीने की कमाई लूटकर विदेश भाग गए। पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, छात्र, युवा एवं व्यापारी वर्ग की विरोधी है। इसकी अदूरदर्शितापूर्ण नीतियों एवं अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण देश के अंदर अफरा-तफरी का माहौल है। देश की जनता से झूठ बोलने वालों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के सवाल पर बिल्कुल लचर साबित हुई है। सभा में सचिव रामअवध, रमेशचंद्र पाल, रामराज बिंद, राम शुक्ला, राजनाथ सिपाही, लौटू बिंद, बेचू कश्यप, रामकृत प्रजापति, हरिद्वार बिंद, सुरेश आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामशकल बिंद तथा संचालन ब्लॉक महामंत्री बच्चेलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें