फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। जिलाधिकारी के बालाजी ने गुरुवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेवतीपुर-कमच्छा मार्ग पर नगदिलपुर, बिरहुपुर एवं भदौरा ब्लॉक के ग्राम भतौरा तथा गहमर मेन रोड, गहमर थाना से गंगा मार्ग तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी सुविधा के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव की आबादी में पहुंचने के कगार पर है लेकिन आबादी से अभी दूर है। जिला प्रशासन की ओर से इस पर नजर रखी जा रही है। अगर बाढ़ का पानी आबादी की तरफ बढ़ता है तो क्षेत्रों के लोगों कोे राहत के लिए जो भी सुविधाओं की आवश्यकता होगी जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शाम तक जलस्तर में गिरावट आएगी और बाढ़ से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी निरीक्षण के बाद गहमर थाना पहुंचे। वहां वर्षा के कारण जल जमाव की स्थिति रही जिसकी निकासी के लिए उपजिलाधिकारी सेवराई मो. कमर को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें