फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह फतेउल्लाहपुर निवासी निर्भय कुमार तिवारी और उसकी पत्नी अनीता (33) के बीच बच्चों के टिफिन बनाने को लेकर हुए विवाद में बात काफी आगे बढ़ गई। दोनों में कहासुनी के बाद नाराज अनीता ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत से लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गई। पशुओं को चारा देने के बाद पति जब घर वापस आया तो दरवाजा बंद था। दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर पत्नी को पंखे से लटकता देख वह भौचक रह गया। उसने जल्दी से पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतका के पति निर्भय कुमार तिवारी और उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मृतक अनीता का मायका धर्मपुरा कासिमाबाद निवासी उदय नारायण उपाध्याय के यहां है। पुलिस की माने तो अनीता की शादी 2005 में हुई थी। उसके दो बच्चे निकिता 12 और अमन सात साल के हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें