फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेने की रणनीति तय की

विज्ञापन
विज्ञापन
्रमुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। भाजपा मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को एक कोल्ड स्टोरेज के परिसर में हुई। इसमें शनिवार को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के भाग लेने की रणनीति तय की गई। बैठक में बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। प्रदेश सरकार की इस अति महत्वकांक्षी योजना का सर्वाधिक लाभ जहूराबाद, मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। इन दोनों विधानसभाओं के विकास में यह एक्सप्रेस-वे मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि आजमगढ़ में शिलान्यास कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक उपस्थिति होनी चाहिए। आगे आने वाले समय में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं वह सभी पूरे हो जाएंगे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता वीरेंद्र राय ने कार्यकर्ताओं से आजमगढ़ की सभा में चलने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पांडेय, दिनेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय, विजेंद्र सिंह, नथुनी सिंह, लल्लन सिंह, रविंद्र राय, अनिल राय, संतोष राय, रामवृक्ष पासी, मनीष राय, सुदर्शन कनौजिया, पूर्णेंदू राय, राजेश कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें