फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगी के नीचे से निकला धुंआ, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर 12142 अप पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन की एस-3 बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची तो एस-3 बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे बोगी के नीचे आग लग गई है। धुआं निकलने की सूचना यात्रियों ने ट्रेन चालक तथा स्थानीय स्टेशन के पैनल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने बोगी के नीचे देखा तो पहिए से धुआं निकल रहा था। इसके बाद रेल कर्मियों ने बिना देरी किए यात्रियों की सहायता से आनन-फानन में पहिए पर पानी डाला और गर्म पहिए को ठंडा किया। दोपहर दो बजकर सात मिनट पर मुगलसराय कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें