सादात/ गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालीय परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह की पाली की परीक्षा में समता पीजी कालेज पर 5 तथा बापू महाविद्यालय पर 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। स्थानीय समता पीजी कालेज के केंद्राध्यक्ष डा. राजदेव यादव ने बताया कि राजनीति शास्त्र विषय में बीए प्रथम वर्ष में 105 एवं तृतीय में 55 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। कड़ाई के चलते प्रथम वर्ष के 5 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां सह केंद्राध्यक्ष डा. पियूष वर्मा, डा. रणजीत सिंह, डा. प्यारेलाल यादव, डा. नरेंद्र यादव की निगरानी में परीक्षा चल रही है। इसी क्रम में बापू महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डा. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि स्थानीय कालेज सहित अकरांव महाविद्यालय शादियाबाद तथा कृषक महाविद्यालय उकरांव-बहरियाबाद के छात्र-छात्रा इस केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम में पंजीकृत 33 में से 11 और तृतीय वर्ष के 17 में से 1 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हो रही है।