फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आदर्श क्रियाकलाप एवं महिला रेल यात्रियों के प्रति विशेष सद्भाव एवं सम्मान के लिए सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव को गुरुवार को स्टेशन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में आदर्श स्टेशन अधीक्षक के रुप में सम्मानित किया गया। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री परिषद के सदस्य सतीश मिश्र बाबा ने संस्था की ओर से श्री यादव का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया। भारतीय रेल में उनके आदर्श क्रियाकलाप एवं महिला रेल यात्रियों के प्रति विशेष सद्भाव और सम्मान की चर्चा करते हुए संस्था की ओर से उनके आदर्श कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें