फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित शोभनाथ सिंह के दरवाजे पर रविवार को सौरभ साहित्य परिषद के तत्वावधान में वृद्धों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद के संस्थापक शिक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज का यह सम्मान गुण धर्म के आधार पर नहीं, लेकिन अपनों को अपने बीच कैसे सम्मान का जीवन प्राप्त हो सके। उसके प्रति युवा पीढ़ी को उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक लघु प्रयास है। भौतिक सुख सुविधाओं की चकाचौंध में बच्चे अपने माता-पिता और दादा-दादी को भूलते जा रहे हैं। सम्मानित लोगों में राजेश्वर सिंह, जयनारायण सिंह, चंद्रदेव सिंह, मारकंडेय सिंह, तेजू प्रसाद सिंह, रामनगीना सिंह, जयराम यादव के दीर्घ जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रेमचंद्र सिंह, डॉ. सुरेश राय, प्रबंधक उपेंद्र उर्फ शिवजी सिंह , प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, मानवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य छेदी सिंह, बच्चन उपाध्याय, राम अवध सिंह, श्याम नारायण सिंह, संसार सिंह, संजय सिंह, अश्विनी कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय सिंह, गोलू, प्रांजल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश्वर सिंह तथा संचालन डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें