फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप के बावजूद योगी को लेकर दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से लंका मैदान में चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को दिन में दो बजे आना था लेकिन वह काफी विलंब से आए। इसके बावजूद सभा में उपस्थित लोगों विशेषकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। तेज धूप के बाद भी मैदान में उपस्थित लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई। वह अपने प्रिय नेता का भाषण सुनने के लिए घंटों मैदान में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का आगमन दिन में तीन बजकर 22 मिनट पर हुआ। इसके बाद वह 3.25 पर मंच पर पहुंचे। लोगों का अभिवादन करने के दौरान मैदान में उपस्थित लोगों खासकर युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के साथ ही जमकर नारेबाजी की। सभा में आधी आबादी की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। दर्जनों की संख्या में महिलाएं तेज धूप के बीच खुले मैदान में बैठी रहीं। पेयजल की व्यवस्था न होने से कई उसकी तलाश में भटकते दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके उड़नखटोला को लेकर वहां मौजूद लोग आसमान की ओर देखते रहे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जब तक लोगों की आंखों से ओझल नहीं हो गया सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। हेलीकाप्टर जाने के बाद ही लोग घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें