फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा अभियान में 50 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोविड टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया गया। इसके तहत निर्धारित 53 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 50 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो पाया। सुबह नौ बजे से ही चयनित 17 टीकाकरण स्थलों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुबह दस बजे सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई थी। उमस और कड़ी धूप के बीच लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा। यही नहीं टीकाकरण कराने आए लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई पड़ा और उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई। टीकाकरण के मेगा महा अभियान को सफल बनाने के लिए एसीएमओ की टीम जहां लगातार चक्रमण करती रही। वहीं करंडा, मनिहारी, जमानिया, मुहम्मदाबाद, जखनिया, देवकली, सैदपुर, भदौरा, सुभाखरपुर, मिर्जापुर, बाराचवर, बिरनो, गोड़ऊर, कासिमाबाद, मरदह, रेवतीपुर एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे से स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। टीकाकरण कराने आए लोगों को पंजीकृत करने के बाद एक-एक करके टीकाकरण किया जा रहा था। अभियान को सफल बनाने के लिए 1500 कर्मचारियों लगाया गया था। तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी के बीच इन टीकाकरण स्थलों पर कोई व्यवस्था न होने से लोगों को बिलबिलाना भी पड़ा। यही नहीं कई जगहों पर भारी भीड़ एकत्र होने के चलते लोगों को बिना वैक्सीनेश के वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में कोरोना टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 50 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। सेवराई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी निरीक्षक डा. धनंजय आनंद के द्वारा गठित 20 टीमों ने 4090 टीकाकरण किया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय आनंद ने बताया कि उसियां में तीन, दिलदारनगर में तीन, करहिया में तीन, गहमर में पांच, बारा में तीन, सीएचसी भदौरा पर तीन के साथ कुल गठित 20 टीमों में प्रत्येक को 180 टीका करने का लक्ष्य देते हुए टीकाकरण संपन्न कराया। मलसा: न्यू स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर पर अभियान के तहत वैक्सीनेशन के के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जहां प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा था। वहां 200 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाया। मुहम्मदाबाद: स्थानीय सीएचसी क्षेत्र में कुल 3636 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में लोग ट्रामा सेंटर पर पूरे दिन जमे रहे। इसके अलावा न्यू पीएचसी राजापुर, बरतर, बालापुर और शेरपुर के साथ ही अन्य गावों में भी कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें