गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक द्वितीय-तृतीय एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया स्थित केंद्र पर बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा में एक छात्रा समेत पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर आज पहली पाली में बीपीई द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा में 52 तथा बीए तृतीय वर्ष उर्दू की परीक्षा में 6 परीक्षार्थी उपस्थित थे। तीसरी पाली में बीपीई द्वितीय वर्ष के 56 एवं स्नातक द्वितीय वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा में 192 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न हुई। जमानिया : स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित स्नातक कला संकाय के अंग्रेजी विषय के शिक्षार्थियों की परीक्षा आज मंगलवार को महाविद्यालय स्थित केंद्र पर सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी के पंजीकृत 144 के सापेक्ष 139 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। एक छात्रा एवं चार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. शरद कुमार ने बताया कि इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में पांच सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. विमला देवी. डॉ. शशिनाथ सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आंतरिक उड़ाका दल की भूमिका में हैं। कक्ष निरीक्षक का कार्य डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. प्रदीप कुमार, रामलखन यादव, बिपिन कुमार एवं अखिलेश कुमार जायसवाल ने किया।