बिरनो। थाना क्षेत्र के चक कपिल गांव स्थित देसी शराब की दुकान से 19 जनवरी की देर शाम चोरों ने काउंटर में रखा 45 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक ने पुलिस को तहरीर दी। मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव निवासी रामकृत यादव करीब दो वर्ष से बिरनो थाना क्षेत्र के चककपिल गांव में स्थित दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह दुकान बाहर से बंद करके शौच के लिए गया था। जब वह लौटा तो कैश काउंटर से 45 हजार रुपये नहीं थे। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।