फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जनपद में खुलेंगे 44 वन स्टाप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन के लिए आयु 40 वर्ष होगी, महिलाओं को 5 वर्ष की छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। किसानों को कृषि संबंधित सभी सुविधाएं वन स्टाप शाॅप के जरिए उपलब्ध कराई जानी है। राज्य सरकार द्वारा कृषि प्रशिक्षित उद्यमियों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिसमें कृषि व्यवसाय गतिविधियों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता तथा लाइसेंस फीस के व्यय की प्रतिपूर्ति, एग्रीजंक्शन स्थापना के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता तथा 7.5 प्रतिशत की दर से ऋण पर ब्याज अनुदान की व्यवस्था होनी है।
यह अनुदान बैंक की बैंक इंडेड सब्सिडी के रूप में रखी जाएगी तथा वर्ष की समाप्ति पर ऋणी के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा। एग्री जंक्शन की स्थापना के लिए चयनित लाभार्थियों को उद्यम स्थापना एवं संचालन के लिए नि:शुल्क 13 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करना, एग्रीजंक्शन उद्यमियों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए अन्य योजनाओं से अभिसरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि इस योजना में कुल 44 का लक्ष्य है। आवेदन के लिए आयु 40 वर्ष से अनधिक/अनु/अनुजनजाति/ महिला को पांच वर्ष की छूट अधिकतम होगा। पात्र अभ्यार्थियों में, जिनकी जन्मतिथि पहले हो, उन्हें वरीयता दी जायेगी। प्रति एग्रीजंक्शन कुल न्यूनतम योजना की प्रोजेक्ट लागत छह लाख ऋण सीमा पांच लाख है। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप कृषि निदशक या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें