फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद हो सकते हैं 50 से कम छात्र संख्या वाले 423 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान सहित कई योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर हर वर्ष करोड़ों खर्च करने के बाद भी इनमें बच्चों की संख्या नहीं बढ़ रही है। जुलाई माह में ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को बीएसए की तरफ से नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी संख्या न बढ़ पाने पर कम छात्र संख्या वाले विद्यालय अब शासन एवं विभाग के निशाने पर आ गए हैं। 50 से कम छात्र संख्या वाले जिले के विभिन्न विकासखंडों के 423 स्कूलों को नजदीक के विद्यालयों पर विलय करके बंद कराया जा सकता है। जिले में कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब दो लाख 45 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। राज्य परियोजना कार्यालय ने प्रदेश भर के ऐसे परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार की, जिसमें 50 बच्चे या उससे कम नामांकित थे। इसमें जिले के 16 विकास खंड और एक नगर क्षेत्र को मिलाकर 423 विद्यालयों के नाम सामने आए। इसमें सबसे अधिक जमानिया ब्लॉक के 55 हैं, जबकि सबसे कम विद्यालय सादात के पांच विद्यालय हैं। यहां तमाम जतन करने के बाद भी छात्र संख्या नहीं बढ़ सकी। ऐसे इन विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों पर विलय करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
ब्लॉक- विद्यालय
जमानिया- 55
सादात-5
बाराचवर- 24
भदौरा-23
भांवरकोल-26
बिरनो- 14
देवकली-42
सदर- 14
करंडा -26
कासिमाबाद- 24
मनिहारी- 15
मरदह- 24
मुहम्मदाबाद- 43
नगर क्षेत्र- 10
रेवतीपुर- 25
सैदपुर- 31
जखनिया-22
राज्य परियोजना की तरफ से 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की विकासखंडवार सूची मांगी गई है। जिले के ऐसे 423 स्कूलों की सूची परियोजना को जल्द भेजी जा रही है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें