गाजीपुर। जनपद के 4.16 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में 83 करोड़ की धनराशि बुधवार को उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। अब तक इस योजना में कुल 1796 करोड़ रुपये हस्तांतरित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र पीजी काॅलेज के परिसर में किया गया।जिसमें लगभग 200 किसान मौजूद रहे। उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। जनपद में 476578 किसानों के सापेक्ष मात्र 261513 किसानों द्वारा ही फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विनोद कुमार सिंह, डाॅ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डाॅ. शिव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, डॉ. प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद