फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी डर के मतदान करे जनता: रामबहादुर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। लोकसभा चुनाव मद्देनजर शनिवार को थाना पुलिस ने सीओ सैदपुर रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों के साथ नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में रूटमार्च किया। सीओ के निर्देशन में नगर के साथ ही वर्नरेबुल गांव सरदरपुर, कटया, बड़ागांव, सेमरौल आदि में रूट मार्च किया गया। इस दौरान सीओ ने जगह-जगह रूक कर आमजन से चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग देने की अपील की। कहा कि बिना किसी डर के मतदान के दिन बूथों पर अपना वोट देने जाएं। चेतावनी दिया कि अगर कोई चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के 47 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव की तैयारी पूर्ण करने के क्रम में कुल 974 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई है। इनमें से 427 लोगों को अब तक पाबंद कराया जा चुका है। इस दौरान भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें