फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार में बीमार मरीजों का समय से इलाज नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत मंगलवार को त्रैमासिक निरीक्षण में बंदियों ने जिला जज उमेशचंद्र शर्मा, जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद्र चतुर्वेदी से की। जिला कारागार के निरीक्षण में अधिकारियों ने एक-एक बैरकों का निरीक्षण किया और बंदियों से बातचीत की। इस दौरान बंदियों ने समय से इलाज न कराने, गुणवत्ता के हिसाब से भोजन न देने, बैरकों में कंबल और पंखे की संपूर्ण व्यवस्था न होने आदि की शिकायत की। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि जेल की रुटीन चेकिंग थी, यह प्रत्येक तीन महीने पर होती है, जिसमें अधिकारियों द्वारा बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है। कौन बंदी किस जुर्म में और कितने दिनों से बंद है, इसकी जानकारी ली गई। जिला कारागार में बंदियों के खाने के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार के संबंध में कैदियों से बातचीत की गई। अधिकारियों द्वारा कारागार परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सीजीएम सरोज कुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें