मरदह(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बुधवार की शाम अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से संघर्ष में शहीद सीआरपीएफ के जवान श्यामनारायण यादव के परिजनों से मिलने क्षेत्र के हसनपुर गांव पहुंचे। इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कहा कि हम परिवार के साथ हर मौके पर उपलब्ध हैं। शहीद के छोटे पुत्र परिवेंद्र प्रताप यादव को ढांढस बधाते हुए कहा कि पूरे देश को उनके पिता के बलिदान पर गर्व है। पूरा देश आपके साथ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, चतुर्भुज चौबे, अविनाश सिंह, राकेश यादव, गोवर्द्धन बिंद, राजेश चौहान, संतोष सिंह, शैलेश पांडेय, आशुतोष चौबे, पिंटू, मनोज चौबे आदि उपस्थित थे।