फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफी आजमी सम्मान से नवाजे गए केके मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थानाध्यक्ष केके मिश्र उर्फ इश्क सुल्तानपुरी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए रविवार की शाम प्रयागराज में ‘कैफी आजमी सम्मान’ प्रदान किया गया। साहित्यिक संस्था ‘गुफ्तगू’ की ओर से यह सम्मान उन्हें ‘कैफी आजमी के जन्म शताब्दी समारोह’ के मौके पर दिया गया। इश्क सुल्तानपुरी को इससे पहले राष्ट्रपति का ‘पराक्रम पदक’ सम्मान, बेकल उत्साही सम्मान और ‘शान-ए-गुफ्तगू’ सम्मान प्राप्त हो चुका है। प्रयागराज में कार्यक्रम के दौरान पुस्तक ‘एहसास-ए-गजल’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें इश्क सुल्तानपुरी की भी 30 ग़जलें परिचय सहित प्रकाशित की गई हैं। इससे पहले इनकी एक पुस्तक ‘इश्क सुल्तानपुरी के सौ शेर’ प्रकाशित हो चुकी है। उनके साथ नजर कानपुरी (लखनऊ), हसनैन मुस्तफाबादी (इलाहाबाद), खुर्शीद भारती (मिर्जापुर), रमोला रूथ लाल (इलाहाबाद), डॉ. इम्तियाज समर (कुशीनगर), डॉ. कमर आब्दी (इलाहाबाद), डॉ. नीलिमा मिश्रा (इलाहाबाद), डॉ. सादिक देवबंदी (देवबंद), सुमन ढींगरा दुग्गल (इलाहाबाद), प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम’(जालौन) और डॉ. जेपी बघेल( लखनऊ) को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनको सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें