फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनसुअरे के हमले मे पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर डेहमा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पिहुली निवासी सितमी देवी तथा उसका पति बिसुनी खरवार नदी किनारे पशुओं के लिए हरा चारा लेने गए थे। इसी समय बनसुअर के हमले में दोनों घायल हो गए। बुधवार को सायंकाल बिसुनी खरवार अपनी पत्नी सितमी देवी के साथ मगई नदी के किनारे हरा चारा निकाल रहे थे। इसी बीच झुरमुट में बैठे बनसुअर ने एकाएक हमला बोल दिया। बचाने गए बिसुनी को भी हमलाकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस-पास के कई लोग वहां इकट्ठे हो गए, लेकिन तबतक वह झुरमुट की तरफ भाग गया। बाद में किसानों ने दोनों को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी के पेट और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें