गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को बार सभागार में नामांकन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए वंशीधर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत यादव तथा महासचिव पद के लिए सुशील दूबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके चलते पूरे कचहरी परिसर मे गहमागहमी बनी रही। कोषाध्यक्ष पद के लिए समीक्षा प्रसाद तथा दस वर्ष के उपाध्यक्ष पद के धनंजय पांडेय ने नामांकन पत्र लिया। निर्वाचन अधिकारी चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव तथा कैलाश यादव ने संयुक्त रुप से बताया कि मतदान 31 दिसंबर को होगा।