फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय रेनबो मॉडर्न स्कूल के कक्षा 11 एवं 12 वाणिज्य के छात्रों ने एक अनूठी पहल की है। छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को कूड़ा फेंकने के लिए बाजार के दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वीं जयंती वर्ष चल रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस तरीके से पूरे देश भर में स्वच्छता का जो कार्यक्रम चल रहा है उसमें ग्रामीण क्षेत्र में यह एक कड़ी है। बच्चों की ओर से उठाया गया कदम निश्चित तौर पर सराहना का पात्र है। डस्टबिन पाकर प्रसन्न दुकानदारों ने इस कार्य के लिए छात्रों का आभार व्यक्त किया। दुकानदार सुनील कश्यप ने कहा कि बच्चों का यह कार्य सराहना का पात्र है। इस कार्य में अनुराग राय, श्रेयांश बरनवाल, सौरभ सिंह, बृजेश यादव, नजफ खान, कुंदन, मनीष, अनुराग, शिवम, सतीश, सूरज, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें