सुहवल(गाजीपुर)। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन सुहवल गांव स्थित इंटर कालेज के परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि द्वय खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव एवं ग्राम प्रधान सविता राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय भिक्खीचौरा के विशाल ने 50 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि युवराजपुर ने ओवरआल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया। सौ मीटर की दौड़ में आकाश राम प्रथम, आकाश खरवार द्वितीय, 200 मीटर की दौड़ में तुलसी पहले, अंगद यादव दूसरे, प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में पुतुल प्रथम, खुशी कनौजिया द्वितीय, 100 मीटर में मुस्कान पहले, मधु दूसरे, समूह गान में युवराजपुर प्रथम रहा। जूनियर बालकों की 100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार पहले, विकेश दूसरे, 200 मीटर में रोहित प्रथम, विशाल यादव द्वितीय, 400 मीटर में रविशंकर पहले, अभिषेक दूसरे, जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर में करिश्मा प्रथम, चांदनी द्वितीय, 200 मीटर में चांदनी पहले, पुष्पा दूसरे स्थान पर रही। बालकों की लंबी कूद में रोहित प्रथम, अफरोज द्वितीय, बालिका वर्ग में नीलम पहले, चांदनी दूसरे, ऊंची कूद में आदित्य प्रथम, नीलेश द्वितीय तथा मार्च पास्ट में युवराजपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, भरत, भगवतीप्रसाद तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, संजय खरवार, श्रीकांत मिश्र, प्रेम उपाध्याय, अंबरीश राय, शंभूनाथ चौरसिया, संतोष गुप्ता, गोविंद, आयूष सिंह, मनोरमा सिंह, रामअधार, राजवंत, अजय सिंह, दीपक तिवारी, महेंद्र राम, किरण शर्मा उपस्थित थीं। संचालन विजेंद्रनाथ सिंह तथा आभार न्याय पंचायत समन्वयक जयप्रकाश ने व्यक्त किया।