फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया(गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल में बूथ अध्यक्ष सम्मान अभियान का कार्यक्रम बुधवार को जारी रहा। इस मौके पर गाजीपुर लोकसभा के प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने बूथ अध्यक्ष हरिनाथ राम, मुसाफिर चौहान, हरिनारायण राम, अरविंद चौहान, संजय कुमार त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, नेहरू खरवार, विरेंद्र कुमार, तेज प्रताप सिंह, विनोद सिंह का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कहा कि पार्टी आज विश्व की नंबर एक पार्टी है तो कार्यकर्ताओं की बदौलत है। आप के सम्मान के बिना पार्टी का कोई काम संभव ही नहीं है। इस मौके पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम, लालजी गोंड़, युवा मोर्चा के मनोज चौहान, अमरेश पांडेय, मंजीत मद्धेशिया मौजूद रहे। इसी क्रम में खताहपुर सेक्टर में मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष चंदन पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, दिनेश कुशवाहा, नंदू चौहान, शिवचंद्र का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के धीरेंद्र सिंह, राणा राजभर, दिनेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें