फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से मानदेय के भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने कहा कि अगर सभी शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान प्रति माह समय से नहीं किया जाता है तो हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। जिला महामंत्री मंजय यादव ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। मीडिया प्रभारी बृजनाथ दुबे ने कहा कि शिक्षामित्रों की बैठक प्रत्येक माह की 15 से 20 तारीख के बीच होनी चाहिए। इस अवसर पर अमित, झब्बू उपाध्याय, डिंपल राय, मीना सिंह, विनोद, जयदयाल बागड़ी, सुरेश, मंजू सिंह, रतन यादव, दिवाकर, प्रीतम, राजेश, विनोद यादव, दिवाकर यादव, कृष्णकुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, श्रीभगवान, रवि, चंदन दुबे, रविंद्र, श्यामलाल, ओमप्रकाश, नूतन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें