फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुुर। सीटी स्कैन की जांच रिपोर्ट देर से देने को लेकर मरीजों के तीमारदारों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में हंगामा मचाया। गोराबाजार स्थित नये जिला अस्पताल में गुरुवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. बाबू नंदन सिंह और जिलाधिकारी के बाला जी ने औचक निरीक्षण किया था। इसी दिन ओपीडी में लगे डिजिटल सीटी स्कैन का शुभारंभ हुआ। देर शाम सीटी स्कैन कक्ष में जांच कराने पहुंचे एक मरीज और तीमारदार ने जांच के बाद तत्काल रिपोर्ट देने को कहा। जिस पर प्रभारी चिकित्सक ने जांच रिपोर्ट सुबह मिलने की बात कही। यह सुनने के बाद तीमारदार कर्मचारियों से भिड़ गए और कहासुनी तथा झड़प होने लगी। मामला बिगड़ते देख सीटी स्कैन प्रभारी गोविंद गुप्ता ने सभी लोगों को बाहर निकाल दिया और जांच के रिपोर्ट को सुबह देने की बात बताई। तभी पांच लोग और वहां पहुंच गए और रिपोर्ट के जबरदस्ती करने लगे तथा सीटी स्कैन कक्ष में घुस गए। वह प्रभारी सहित कर्मचारियों को मारने-पीटने की धमकी देने लगे। इस प्रकार वहां के कर्मचारियों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। सीटी स्कैन प्रभारी ने बताया कि कक्ष के बाहर गार्ड की तैनाती जरूरी है। जबकि जिला अस्पताल परिसर में तैनात गार्ड इधर-उधर घूमते रहते हैं। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही सीटी स्कैन होता है। विशेष परिस्थिति में सीटी स्कैन कराने के लिए सीएमएस का आदेश जरूरी है। आनलाइन रिपोर्ट शाम छह बजे तक ही मिल सकती है। उसके बाद जो भी सीटी स्कैन होगा उसका रिपोर्ट सुबह मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें