फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से आए कलाकारों ने रामलीला का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। स्थानिय क्षेत्र के मां काली धाम हरिहरपुर हाला में अयोध्या से आए रामलीला कमेटी द्धारा रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान विशाल पंडाल भक्तों से पूरा भरा पटा हुआ है। हथियाराम मठ के मठाधिश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजमान हो गया। मंच पर आरती करने के बाद भक्त मंडली को प्रवचन के माध्यम से सराबोर कराते हुए स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज ने कहा की वासंतिक नवरात्र में मां भगवती की पूजा के साथ-साथ आज का दिन महालक्ष्मी का पूजा करने का विशेष दिन है। आज के दिन मां भगवती के साथ महालक्ष्मी का पूजा करने से घर में परेशानी नहीं आती है, और घर में उन्नति होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में शुद्धता को बनाएं रखना जरुरी होता है। पूरे नौ दिन पवित्रता और सात्विकता का पालन कर मां देवी की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें