फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाद में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कालनपुर गांव निवासी उपेंद्र राम का तीन साल का बेटा अनूप शुक्रवार की सुबह खेलते समय अचानक पशुओं को चारा खिलाने के लिए पानी से भरे नाद में गिरकर डूब गया। जबतक परिवार के सदस्य बच्चे को चिकित्सक के पास ले जाते उसके प्राण पखेरू उड़ गए और घर रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। घर वालों की माने तो तीन साल का अनूप खेल रहा था। वह खेलते-खेलते पशुओं के लिए पानी भरे नाद में एकाएक गिर गया और डूबने लगा। जबकि परिवार के सदस्य इस बात से बेखबर हो अपने काम में लगे रहे। कुछ देर बाद जब पशुओं को नाद पर बांधने का समय हुआ, तो उपेंद्र राम नाद की सफाई करने गए। वह बच्चे को नाद में गिरा देख अवाक रह गया। आनन-फानन में बच्चे को नाद से निकालकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहॉ डाक्टरों ने उसका चिकित्सीय परीक्षण किया और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालों की चीत्कार के बीच मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें