गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक निर्वाचन रविवार की शाम एमएएच इंटर कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें नारायण उपाध्याय अध्यक्ष, राणाप्रताप सिंह जनपद मंत्री, डा. रेयाज अहमद कोषाध्यक्ष और रत्नेश कुमार राय आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित हुए। विरोधी पक्ष में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे मारकंडेय यादव को 78, जिलामंत्री के लिए अंजनी सिंह को 69, कोषाध्यक्ष के लिए रामजी प्रसाद को 101 तथा आय-व्यय निरीक्षक के लिए कमलकिशोर शर्मा को 81 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार राय, अब्दुल अहमद खां, अमरेंद्र कुमार सिंह, डा. संजय कुमार पांडेय एवं संतोष कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी रामबिहारी सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर रामानुज सिंह, विनोद सिंह, चौधरी दिनेशचंद्र राय, सौरभ पांडेय, संयोजक रामअवतार यादव, ओमप्रकाश यादव, तुंगनाथ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह, अवधेश तिवारी, विजय शंकर राय, नरेंद्र राय, ईश्वरदेव यादव, रविंद्र तिवारी, गुप्तेश्वर राय आदि उपस्थित थे।