फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय फील्ड डे का आयोजन 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन 24 जनवरी को किया जाना है। इस क्रम में उद्यान विभाग की ओर से जिले में 24, 25 एवं 26 जनवरी को फील्ड डे का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। प्रथम पाली का समय 11 से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक होगी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि फील्ड डे के आयोजन में प्रमुख तकनीकी यथा हाइडेंसिटी प्लांटेशन, टिश्यू कल्चर केला पौधरोपण, संरक्षित खेती, मौनपालन, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, मशरुम उत्पादन, आईपीएम जैविक खेती, नवीन प्रजातियों का समावेश, मचान विधि से खेती आदि कार्यक्रमों के अलावा विभाग की ओर से अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बताया कि 24 जनवरी को पहले फील्ड डे का आयोजन करंडा विकासखंड के राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र सुआपुर, 25 को दूसरा फील्ड डे विकासखंड मरदह के राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र पिपनार एवं 26 को तीसरा फील्ड डे भांवरकोल विकासखंड के गोड़ीखास में आयोजित होगा। कहा कि किसान फील्ड डे पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें