गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज ने बाजार, चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों का चालान किया। कोतवाल राजनारायन ने बताया कि पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, कागजातों की कमी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।