नकदी और गहने संग चार शातिर चोर गिरफ्तार
एक चोर चकमा देकर भागने में रहा सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को महराजगंज शिव मंदिर के पास बगीचे में चोरी करने की साजिश कर रहे चार शातिर चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से चोरी की तीन जोड़ी सोने का कान का झाला, एक सोने कीअंगूठी, एक मंगलसूत्र का लाकेट, चार चांदी की गिल्ली, 39. 640 ग्राम सोने का आभूषण, 93000 हजार नकदी, एक तंमचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सुरेंद्र नाथ सिंह और स्वाट टीम ने महराजगंज शिव मंदिर के पास बगीचा में चोरी करने के लिए एकत्र होकर योजना बना रहे चार शातिरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिश्रवलिया निवासी भानू बिंद, चंदन बिंद, विश्रामपुर निवासी बबलू कुमार और शादियाबाद निवासी बृजेश कसौधन को गिरफ्तार किया। जबकि एक चोर सागर बिंद निवासी मिश्रवलिया चकमा देकर फरार हो गया।
आरोपियों ने बताया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में घूमकर गहने और रुपयों चोरी करते हैं। चोरी के पैसे से आपस में बाट लेते हैं और आभूषण गलाने के लिए दे देते हैं। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।