फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए 36 किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व दुग्ध विभाग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जबकि 64 किसानों को बैंकों के माध्यम से सम्मानित किया गया। दिलीप कुमार शर्मा, अमरनाथ, बृजेश सिंह, राघवेंद्रनाथ पांडेय को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इनके खाते में सात-सात हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री रहे, जो किसानों के मसीहा थे। वह हमेशा किसानों के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न योजनाओं को लागू करके किसानों के हित में उनकी फसल का उचित मूल्य दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसानों को उनका लाभ लेते हुए व वैज्ञानिकों की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इससे किसानों खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें