फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पोलों से गुजरा 33 हजार एचटी तार काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली एवं भकसी गांव के बीच 14 खंभों के बीच का 33 हजार एचटी तार सोमवार की रात चोरों ने काट लिया। सुबह होने पर सहायक लाइनमैन की नजर तार पर पड़ी तो तत्काल इसकी जानकारी विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को देते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

जमनिया से गहमर तक बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवीए लाइन जो 132 के लिए जाती है, लेकिन वर्तमान समय में आपूर्ति संचालित नहीं थी। वहां तक 14 पोलों के सहारे तार ले जाया गया था। अवर अभियंता ने तापस कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा काटकर ले गई तार की अनुमानित लागत करीब पांच लाख रुपये हैं।
उन्होंने ने बताया कि 33 केवीए की लाइन जो जमनिया से गहमर के लिए जाती है वह लाइन अभी डेड थी। लेकिन रिमैप्ड योजना में उक्त लाइन चित्रकोनी उपकेंद्र के लिए अलग से बनवाने के लिए प्रस्तावित थी। चोरों ने 14 पोल की तार बड़ी नहर के किनारे फुली एवं भक्सी गांव के बीच काट लिया। सहायक लाइन मैन सुबह उपकेंद्र पर कार्य करने आ रहे थे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें