फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने की छापेमारी, अवैध पैथालाजी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। स्थानीय कस्बा में गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे पैथोलाजी सेंटर को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रगति कुमार ने जांच में सील कर दिया। उन्होंने अपनी टीम के साथ दोपहर कस्बे में अवैध रूप से चल रहे सिमरन पैथोलाजी सेंटर पर छापेमारी की। वहां पैथोलाजी सेंटर पर अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। चिकित्साधिकारी के पहुंचते ही पैथोलाजी संचालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में लेकर पैथोलाजी सेंटर को सील कर दिया। इसके साथ ही अज्ञात संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी कि यहां अवैध रूप से पैथोलाजी सेंटर का संचालन हो रहा है। इस छापामारी से क्षेत्र के पैथालाजी संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें